![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231102-WA0017-1024x457.jpg)
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/11/image_editor_output_image-818448265-1698941182920.jpg)
टिकारी संवाददाता: स्थानीय एस एन सिन्हा कालेज के प्रोफेसर वलराम शर्मा की 12 वी पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव सहवारा में मनाई गई। स्व शर्मा के नाम पर स्थापित पुस्तकालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रो. शर्मा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि वे सरल, सुशील एवं मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे और निरंतर लोगों की सेवा में लगे रहते थे। इस अवसर पर उनके स्मृति में फलदार पौधा लगाया गया। मौके पर सुपुत्र डाक्टर आनंद भारती, संडा पैक्स अध्यक्ष कौशल कुमार, लोजपा नेता कौशलेंद्र कुमार उर्फ संतोष, रामप्रवेश शर्मा, चितरंजन शर्मा, श्रीकांत शर्मा, अमरेंद्र कुमार, अनिरुद्ध शर्मा, वीतुन कुमार, कृष्ण बल्लभ शर्मा, सौरभ कुमार, दिलीप शर्मा, कौशलेंद्र शर्मा आदि कई लोग उपस्थित थे।