मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पूर्व मध्य रेल में चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला, गया में डॉ. चंद्रशेखर झा का हुआ स्वागत

On: Friday, August 29, 2025 3:37 PM

✍️ देवब्रत मंडल

गया। पूर्व मध्य रेल में कई चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस क्रम में गया रेल अनुमंडल अस्पताल के डीएमओ डॉ. विकास कुमार का स्थानांतरण डीडीयू मंडल मुख्यालय कर दिया गया है। वहीं डीडीयू के एसीएमएस डॉ. चंद्रशेखर झा का तबादला गया के लिए किया गया है।

शुक्रवार को डॉ. चंद्रशेखर झा डीडीयू से गया पहुंचे, जहां गया जंक्शन पर कैरेज एंड वैगन विभाग के सीनियर टेक्नीशियन राम ईश्वर मिश्रा, टेक्नीशियन निर्मल कुमार और अजय कुमार निराला ने उनका स्वागत किया।

डॉ. झा शिशु रोग विशेषज्ञ हैं और रेल सेवा में उनका करीब 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों की सेवा करना उनका उद्देश्य रहा है और गया में इस अवसर को पाकर वे गर्व महसूस कर रहे हैं।

इसके साथ ही अन्य तबादलों में डॉ. आर. पी. सिंह को डीडीयू से धनबाद, डॉ. राजीव कुमार को धनबाद से डीडीयू, डॉ. असीम कुमार को गोमो से धनबाद और डॉ. देव कुमार को धनबाद से गोमो भेजा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई | ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम |