मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नदी पार करने के दौरान मां के सामने बेटी की डूबने से हो गई मौत

On: Tuesday, September 16, 2025 2:39 AM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थानाक्षेत्र के नोनी ग्राम में नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान स्थानीय निवासी शिवा मांझी की चार वर्षीय पुत्री सुजाता कुमारी के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को सुजाता अपनी मां के साथ नदी पार कर रही थी। इसी क्रम में सुजाता नदी की तेज धार के चपेट में आकर बहने लगी। मां कुछ समझ पाती की देखते देखते सुजाता नदी में बहते हुए काफी दूर चली गई। मां के चीखने चिल्लाने के बाद जुटे आसपास के लोगों ने सुजाता को नदी से बाहर निकाला।

जिसके बाद उसे अनुमण्डलीय अस्पताल टिकारी लाया गया। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश |