मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर पुलिस की सजगता से खोया बालक अपने परिवार से मिला

On: Saturday, February 24, 2024 3:04 PM

फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल द्वारा एक 10 वर्षीय बालक गोलू कुमार को सुरक्षित उनके परिवार से मिलाया गया। गोलू कुमार पिता स्वर्गीय मनोज मलिक झारखंड के साहेबगंज के रहने वाला है।

फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि गोलू को थाना क्षेत्र में भटकते हुए पाया गया था, जिसके बाद उन्हें फतेहपुर थाना लाया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गोलू ने अपना और अपने पिता का नाम बताया। उनकी फोटोग्राफ और अधूरे पते के आधार पर सत्यापन करने पर उनके साहिबगंज थाना क्षेत्र नया टोला कल्याणी महाराजपुर बाजार के निवासी होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने उक्त बच्चे के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद उनकी मां लीला देवी ने थाना पर आकर अपने बच्चे को सकुशल पाया। गोलू की मां ने फतेहपुर पुलिस की सराहना की और अपने बच्चे को लेकर घर के लिए प्रस्थान किया।

इस घटना ने फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता की मिसाल कायम की है। गोलू के सुरक्षित वापसी से उनके परिवार और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |