मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों को मिले मुआवजा: सत्येन्द्र नारायण

On: Tuesday, April 15, 2025 4:04 PM
प्रतीकात्मक चित्र

टिकारी संवाददाता: बैशाख महीने प्रथम दिन सोमवार को हुई बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से क्षेत्र में रबी फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की माने तो उपजा हुआ फसल ओलावृष्टि में बर्वाद हो गया। क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश के कारण खेत मे कटा गेंहू का फसल और हरी सब्जियों का पौधा डूब या क्षतिग्रस्त हो गया है। आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू की तैयार फसल के साथ दलहनी फसल और हरा शब्जी के पौधों को काफी नुकसान हुआ है। केसपा के सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने बताया कि आसपास के गांवों में रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसान गेहूं के फसल को काटकर खेतों में छोड़ दिए थे। लेकिन आज की बारिश और ओला ने सभी किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कांग्रेस नेता पूर्व जिला पार्षद व प्रदेश प्रतिनिधि सत्येन्द्र नारायण, बृजमोहन शर्मा, बाल्मीकि प्रसाद, राजद नेता रामलखन भगत, कवीन्द्र प्रसाद सहित कई किसानों ने सरकार से क्षतिपूर्ति राशि व उचित मुआवजा देने की मांग किया है। किसानों ने कहा कि बेमौसम बरसात एक प्राकृतिक आपदा है एवं इस आपदा की घड़ी में सरकार को सहायता करनी चाहिए। नही तो गरीब मजदूर किसान आर्थिक तंगी और कर्जदार के साथ बेमौत मर जायेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला |