मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शीतलहर का असर: गया में स्कूलों का समय बदला, 25 दिसंबर तक सुबह-शाम की कक्षाओं पर रोक

On: Friday, December 19, 2025 6:28 AM

गया। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए गया जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने आदेश जारी कर जिले के सभी प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों में सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों को सुबह 09:00 बजे से पहले और शाम 04:30 बजे के बाद प्रतिबंधित कर दिया है।

प्रशासन के निर्देशानुसार अब सभी कक्षाओं की पढ़ाई पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 04:30 बजे के बीच ही संचालित की जाएगी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरती जाएं, ताकि ठंड से किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित की जा रही विशेष कक्षाओं को इस आदेश से मुक्त रखा गया है, जिससे विद्यार्थियों की तैयारी प्रभावित न हो।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश 19 दिसंबर 2025 से प्रभावी रहेगा और 25 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों और शिक्षकों से आदेश का सख्ती से अनुपालन करने और बच्चों को शीतलहर से सुरक्षित रखने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे |