मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-डोभी एनएच-22 पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

On: Wednesday, October 1, 2025 3:54 PM

बेलागंज: गया-डोभी एनएच-22 पर बुधवार को बेलागंज बाईपास के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सनी कुमार (निवासी – दौलतपुर, फतुहा) की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सनी कुमार गया से ट्रैक्टर लेकर अपने घर लौट रहा था। बेलागंज बाईपास के पास मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |