मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कुष्ठ रोगी के हाथों भोजन कर डॉ. विनोद कुमार मंडल ने दिया छुआछूत मिटाने का संदेश

On: Thursday, January 30, 2025 3:14 PM

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विश्व कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया, समाज में जागरूकता लाने का संकल्प

✍️देवब्रत मंडल

गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि को विश्व कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाते हुए रामशिला रोड स्थित गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुष्ठ रोग के प्रति समाज में व्याप्त भ्रम और छुआछूत को दूर करने का संकल्प लिया गया।

डॉ. विनोद कुमार मंडल ने कुष्ठ रोगी के हाथों भोजन कर दिया बड़ा संदेश

समारोह की अध्यक्षता कर रहे बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार मंडल ने समाज में फैली कुरीतियों को तोड़ते हुए कुष्ठ रोगी के हाथों से भोजन किया। उन्होंने संदेश दिया कि कुष्ठ रोग छुआछूत नहीं, बल्कि एक सामान्य रोग है, जिसका इलाज संभव है। उनका यह कदम समाज को यह बताने के लिए था कि कुष्ठ रोगियों से घृणा करने के बजाय उन्हें प्रेम और सहयोग की आवश्यकता है

डॉ. मंडल ने बताया कि महात्मा गांधी स्वयं कुष्ठ रोगियों की सेवा में समर्पित थे। वे न केवल उनके जख्मों पर पट्टी बांधते थे, बल्कि उनके अधिकारों के लिए भी संघर्ष करते थे। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने कुष्ठ रोगियों के साथ भोजन कर समाज को जागरूक करने का कार्य किया।

समारोह में कई गणमान्य उपस्थित, बापू के आदर्शों को अपनाने की अपील

समारोह में गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. राणाराम प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव सुमन, वार्ड पार्षद अनुपमा देवी, जय प्रकाश सिंह यादव, स्वर्णलता वर्मा के प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा एवं वसीम खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मेयर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी समाज को दिशा देते हैं। पूर्व डिप्टी मेयर ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि भारत कुष्ठ मुक्त बने, और हम सभी को मिलकर इस दिशा में काम करना चाहिए।

सात दिनों तक चलेगा जागरूकता अभियान

डॉ. विनोद कुमार मंडल ने बताया कि विश्व कुष्ठ निवारण सप्ताह के रूप में इस अभियान को अगले सात दिनों तक जारी रखा जाएगा। इस दौरान विभिन्न गांवों और कस्बों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में कुष्ठ रोग को लेकर व्याप्त भ्रम और छुआछूत की भावना को समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल, रामशीष यादव, परमानंद सिंह, फुलमतिया देवी, विगन यादव, हेबलु पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला | 21वीं सदी में भी अंधविश्वास का खूनी खेल: गया में ‘डायन’ बताकर पीटी गई दूसरी बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम | बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हमला, साइड देने के विवाद में जमकर बवाल | गया में भीषण सड़क हादसा: बाराचट्टी के पास खड़ी ट्रक से टकराई पिकअप वैन, खलासी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल | डोभी में आसमानी बिजली का कहर, बकरी चराने गए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा सन्नाटा |