मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सादगी, त्याग, समर्पण और देशभक्ति की मिसाल थे डा. प्रसाद : सत्येंद्र नारायण

On: Friday, February 28, 2025 4:14 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड कांग्रेस के शहर स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की 62 वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके तैलीय चित्र पर उपस्थित लोगों द्वारा माल्यर्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला पार्षद व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण ने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद का सम्पूर्ण जीवन सादगी, त्याग, समर्पण और देशभक्ति की मिसाल रहा है। उन्होंने सीमित संसाधन में रहते हुए जीवन की हर परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया।

नारायण ने उनके विद्यार्थी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक अंग्रेज शिक्षक उनकीं प्रतिभा से प्रभावित होकर उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करते समय लिखा कि ‘एग्जामनी इज बेटर देन एग्जामिनर’। यह वाक्य युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक उनका योगदान अतुलनीय रहा है। देश के दो बार राष्ट्रपति चुने जाने का गौरव सिर्फ डा राजेंद्र प्रसाद को ही हासिल है। समारोह को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बल्मीकि प्रसाद, चन्द्रदेव पासवान, जागरूक यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता बृजमोहन शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत |