मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

यूरेका इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली की रौनक, बच्चों ने रंगोली और चित्रों से सजाई स्कूल प्रांगण

On: Sunday, October 19, 2025 5:47 AM

फतेहपुर: दीपावली पर्व की तैयारियों के बीच यूरेका इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक चित्रों के माध्यम से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर दीपों की झिलमिलाहट और बच्चों की सृजनात्मकता से एक अलग ही छटा बिखेरता नजर आया।

छात्र-छात्राओं ने दीपावली थीम पर आधारित विभिन्न कलाकृतियाँ तैयार कीं, जिनमें भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन, दीप सज्जा और रोशनी के उत्सव जैसे दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह को देखकर शिक्षकों और अभिभावकों ने भी उनकी जमकर सराहना की।

विद्यालय की प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय परंपराओं और त्योहारों के प्रति सम्मान एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर शिक्षक सुनील कुमार सिंह, सहायक अध्यापिकाएँ गीतांजलि कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, शबनम कुमारी और कल्याणी कुमारी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में सुलेखा कुमारी, दिव्यांशु कुमार, आयुषी कुमारी, आयुष्मान कुमार सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता से दीपावली की थीम को जीवंत बना दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव |