मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

On: Sunday, October 19, 2025 1:47 PM

गया। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर रविवार को हरिदास सेमिनरी स्थित प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में सेक्टर पदाधिकारियों और संबद्ध सेक्टर पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के एक दिन पूर्व प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने बूथों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। मतदान के दिन निर्धारित समय पर मॉक पोल कराना और मतदान प्रक्रिया को समय पर शुरू करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़-भाड़ नहीं होनी चाहिए, इसके लिए पुलिस पदाधिकारी सतर्क रहें।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष निर्वाचन आयोग द्वारा ECINET मोबाइल एप्लीकेशन लागू किया गया है, जिसके माध्यम से मतदान के दिन सभी आवश्यक डाटा अपलोड किए जाएंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को इस एप के उपयोग की पूर्ण जानकारी हासिल करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस बार आयोग ने प्रत्येक बूथ पर दो कैमरों की व्यवस्था की है—एक कैमरा मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े मतदाताओं को दिखाएगा, जबकि दूसरा कैमरा ईवीएम मशीन की दिशा में स्थापित रहेगा, जो मतदाताओं के मतदान करने और बूथ छोड़ने की गतिविधियों को रिकॉर्ड करेगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े फार्म 17C को ध्यानपूर्वक भरने का भी निर्देश दिया और इसकी प्रक्रिया को अच्छे से समझने पर बल दिया। बैठक में एडीएम (विधि-व्यवस्था), जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |