मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में जिलास्तरीय पैरा गेम्स ट्रायल का हुआ आयोजन, चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

On: Sunday, January 19, 2025 12:47 PM

देवब्रत मंडल

गया जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं गया जिला बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन विथ डिसएबिलिटिज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गया के हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में जिला स्तरीय पैरा गेम्स ट्रायल 2025 आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन डॉक्टर ए.एन. अंजूम, रीता रानी प्रसाद (अध्यक्ष), अशरफ अली (सचिव), पारितोष पंकज (संयुक्त सचिव सह गया जिला मिडिया प्रभारी), राजेश कुमार (सचिव, दिव्यांग सिटिंग वॉलीवॉल), डॉ. महेन्द्र प्रसाद वर्नवाल, निरज कुमार, निरंजन सिंह (शेरघाटी अनुमण्डल खेल-कूद प्रभारी) सतीश कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। गया जिला के सभी प्रखंडों के साथ-साथ भागलपुर जिला से भी दो दिव्यांग खिलाड़ी खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए।

स्टाइल में 100 मीटर, 200 मी, 50 मी, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो आदी खेलों में खिलाड़ियों ने अपना जोश और जज्बा दिखाया। डिस्कस थ्रो एफ 42 ग्रुप में विकास पांडे गोल्ड मेडल, मो० शमीम सिल्वर मेडल, शॉट पुट थ्रो एफ 42 ग्रुप जितेंद्र कुमार, गोल्ड मेडल राहुल कुमार सिल्वर मेडल एवं सुधीर कुमार ब्रोंज मेडल, शॉट पुट थ्रो एफ 56 जहाँगीर आलम गोल, रंजन कुमार सिल्वर, मो० अखलाक ब्रोंज, जैवलिन थ्रो एफ 42 जितेन्द्र कुमार गोल्ड, राहुल कुमार सिल्वर और शमीम आलम ब्रोंज के साथ-साथ दौड़ में अमीत कुमार, मो० सार्जन 200 मीटर दौड़, रामानुज कुमार, समीर, आशिष 100 मीटर दौड़, उची कूद में मो. सारजन आदि ने सफलता प्राप्त किया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय पैरा गेम्स 2024-25 में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय चयनित खिलाड़ियों को अगामी राष्ट्रीय गेम में खेलने का मौका मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |