मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में समर्पण कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

On: Sunday, December 29, 2024 2:39 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी नगर व्यवसायिक संघ के तत्वावधान में रविवार को थाना के समीप पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समर्पण समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण के साथ विपत्ति में धैर्य ही जीवन है विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, पं मदन मोहन मालवीय एवं स्व अटल बिहारी वाजपेयी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक गौरी शंकर केशरी द्वारा गोष्ठी का विषय प्रवेश के बाद नगर परिषद के सभापति मो. अजहर इमाम, पं राम कृष्ण त्रिवेदी, जफर बारी उर्फ छोटू मियां, मुकेश कुमार आदि ने विपत्ति में धैर्य ही जीवन है विषय पर अपना सारगर्भित विचार रखे। आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी बच्चू बाबा, पूनम देवी, पीयूष कुमार वर्मा, लाल बाबु पासवान, जानकी बाबा, राजेश कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत मे नगर व्यवसायिक संघ द्वारा उपस्थित जरूरतमंदों को अल्पाहार के बाद सभी को कंबल प्रदान किया गया। साथ ही समारोह में बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के अन्तर्गत दिव्यांग, वृद्ध, विधवा को पेंशन राशि बढ़ाकर एक हजार करने, महिला सशक्तिकरण के लिए 18 वर्ष से अधिक की महिला को सम्मान निधि के तहत 1500 रुपए प्रतिमाह प्रदान करने आदि का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। गोष्ठी कार्यक्रम का संचालन संचालन मो. नदीम हसन ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |