मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के आंती गांव में पोखर में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो युवक घायल

On: Sunday, March 16, 2025 1:51 AM

गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के आंती गांव के पोखरे में शनिवार दोपहर मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में दो युवक, मो. तारिक और दिनेश पासवान, घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोंच थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव भी पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने और दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराने के लिए टिकारी एसडीओ सुजीत कुमार, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार, बीडीओ विपुल भारद्वाज, अंचलाधिकारी मुकेश कुमार, कोंच थानाध्यक्ष धनंजय सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे।

वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए मिलजुलकर होली मनाने का निर्णय लिया। इसी दौरान, गया जिला पदाधिकारी डॉ. एस. एम. त्यागराजन के निर्देश पर क्यूआरटी टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति की पुनः समीक्षा के बाद लौट गई। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया, जहां मो. तारिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच एवं दिनेश पासवान को रफीगंज स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद था, जिसके चलते यह झड़प हुई। हालांकि, घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने अब तक पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल ने गांव में फ्लैग मार्च किया और प्रमुख सड़कों पर जवानों को तैनात किया, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई | ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम |