मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलकर्मियों के साथ डिजिटल लूटकांड का पुलिस ने 23 दिनों में किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

On: Friday, August 29, 2025 3:15 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया। गया जंक्शन यार्ड में 6 अगस्त को रेलकर्मियों के साथ हुए डिजिटल लूटकांड का पुलिस ने 23 दिनों के भीतर उद्भेदन कर लिया है। गया रेल थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार सभी अपराधी शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के करीमगंज के निवासी हैं।

रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद गठित टीम लगातार अपराधियों की तलाश में तकनीकी इनपुट पर काम कर रही थी। जब अपराधियों की सही लोकेशन और उनकी पहचान की जानकारी मिल गई, तो छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मो. आबिद अंसारी, मो. अरबाज अनवर खान और मो. जीशान सलीम उर्फ जियान शामिल हैं। पुलिस ने मो. जीशान के पास से रेडमी-9 कंपनी का एक टचस्क्रीन मोबाइल बरामद किया है, जिसमें गैंबलिंग ऐप का डिटेल आईडी और पासवर्ड मिला है। इसे पुलिस ने केस का अहम सबूत बताया है।

इस कार्रवाई में रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर जावेद इकबाल, सीआईबी टीम और रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

गौरतलब है कि 6 अगस्त की सुबह मेमू शेड से ड्यूटी कर लौट रहे रेल कर्मचारियों को अपराधियों ने रिवॉल्वर की नोक पर बंधक बनाकर क्यूआर कोड के जरिए मनी ट्रांसफर करा लिया था। इस घटना के बाद सुरेंद्र कुमार नामक रेलकर्मी के बयान पर गया रेल थाना में BNS की धारा 309(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के विरोध में रेलकर्मियों ने गया रेल थाना के सामने प्रदर्शन भी किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |