मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया डाक मंडल में DIGIPIN आधारित डिलीवरी प्रणाली का शुभारंभ, डाक सेवाएं होंगी और अधिक सटीक व तेज

On: Thursday, January 1, 2026 3:30 PM

रिपोर्ट: देवब्रत मंडल

गया। भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक सेवाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में गया डाक मंडल के अंतर्गत DIGIPIN आधारित डिलीवरी प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ गया प्रधान डाकघर में किया गया।

इस नई व्यवस्था का उद्घाटन वरीय डाक अधीक्षक अंशुमान द्वारा किया गया। उन्होंने DIGIPIN आधारित डिलीवरी प्रणाली की विशेषताओं और इसके लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रणाली डाक सेवाओं में सटीकता, गति और विश्वसनीयता को नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

DIGIPIN प्रणाली के तहत प्रत्येक पते को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान (Digital Postal Identification Number) प्रदान की जाती है। इससे पारंपरिक पते में होने वाली अस्पष्टता समाप्त होगी और स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक तथा पार्सल जैसी सेवाओं की डिलीवरी कहीं अधिक प्रभावी और समयबद्ध हो सकेगी।

डाक विभाग का मानना है कि DIGIPIN प्रणाली के लागू होने से न केवल डिलीवरी प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि उपभोक्ताओं का अनुभव भी बेहतर होगा। यह पहल ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘नागरिक-केंद्रित सेवाओं’ के लक्ष्य की दिशा में भारतीय डाक विभाग की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी वरीय डाकपाल गौरव रंजन ने की। वहीं प्रधान डाकघर गया के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नीरज, अरविंद कुमार वर्मा, अक्षय कुमार, अशोक कुमार, मोहम्मद इमरान खान सहित अन्य डाककर्मियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

गया डाक मंडल क्षेत्र में इस प्रणाली के सफल कार्यान्वयन से आम नागरिकों को आधुनिक, सुगम और तकनीक आधारित डाक सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में पूजा से लौट रही महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मचा कोहराम | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ | अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | टिकारी में आधी रात डकैती से दहशत, महिला के दोनों हाथ तोड़े, पुलिस जांच में जुटी | ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल दबोचा गया | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित | कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि |