मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के मखदुमपुर और लाव के पैक्स अध्यक्ष को विभागीय मंत्री ने किया पुरस्कृत

On: Thursday, September 25, 2025 3:56 PM

टिकारी संवाददाता: मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना 2025-26 के अंतर्गत चयनित टिकारी के दो पैक्स अध्यक्षों को पटना में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। बीआईटी कैम्पस पटना स्थित दशरथ मांझी आडिटोरियम में गुरुवार को आयोजित पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार ने चयनित सभी पैक्स अध्यक्षों को चेक व प्रस्सति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम में जिलास्तर पर द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार के लिए चयनित मखदुमपुर के पैक्स अध्यक्ष शशि रंजन को 3 लाख का चेक और प्रस्सति पत्र तथा तृतीय पुरुस्कार के लिए लाव के पैक्स अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ मंटू शर्मा को 2 लाख का चेक और प्रस्सति पत्र प्रदान कर मंत्री डा. कुमार ने सम्मानित किया। जबकि नगर प्रखंड के रसलपुर पैक्स को जिले का प्रथम पुरुस्कार प्रदान किया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि किसानों के हित मे पैक्सों द्वारा दी जा रही सुविधाओं से जुड़े 28 बिंदु पर आनलाइन रिपोटिंग के आधार पर जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार के लिए उक्त पैक्सों का चयन विभाग द्वारा किया गया था। चयन के आधार में धान खरीद, गेहूं खरीद, खाद व्यवसाय, राइस मिल, कृषि संयंत्र आदि मुख्य बिंदु शामिल था। पैक्स अध्यक्ष श्री रंजन और श्री शर्मा ने बताया कि पुरूस्कार में मिली राशि का उपयोग किसानों की सुविधा और उनके हित मे किया जाएगा। टिकारी के मखदुमपुर एवं लाव पैक्स को द्वितीय एवं तृतीय का पुरुस्कार मिलने पर संबंधित पंचायत के किसानों सहित अन्य पैक्स अध्यक्षों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |