मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

यूपी के बलिया में ताड़ के पेड़ से गिरने पर गया के मजदूर की मौत, गांव में छाया मातम

On: Tuesday, April 29, 2025 2:37 PM

गरीब परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक, पीछे छोड़े पत्नी और पांच बच्चे

अतरी (गया)। कभी-कभी ज़िंदगी इतनी बेरहम हो जाती है कि किसी गरीब का सपना, उसके बच्चों का भविष्य एक झटके में खत्म हो जाता है। सोमवार की सुबह कुछ ऐसा ही हुआ गया जिले के अतरी प्रखंड के सीढ़ पंचायत के टेउसा गांव निवासी 45 वर्षीय कंस चौधरी उर्फ महेन्द्र चौधरी के साथ।

रविवार को ही वह रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला गए थे, ताकि बेटियों की शादी, बेटे की पढ़ाई और रसोई का चूल्हा जलता रहे। लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनके जीवन का आखिरी सफर होगा। सोमवार सुबह वह ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे, शायद यही सोचकर कि आज की मेहनत से कुछ पैसा जुटेगा। परंतु अचानक आई आंधी और बारिश ने सबकुछ बदल दिया। पैर फिसला और वह जमीन पर आ गिरे।

घटना के बाद आसपास के लोग उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेन्द्र चौधरी बीते रविवार ही बलिया मजदूरी के लिए गए थे। बताया जाता है कि वे अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।

मृतक अपने पीछे पत्नी कांती देवी और पांच संतानें छोड़ गए हैं—चार बेटियां: पूनम कुमारी (24), राधा कुमारी (22), रिभा कुमारी (20), छोटी कुमारी (16) और एक पुत्र गौतम कुमार (14)। इनमें केवल एक बेटी की शादी हुई है, बाकी तीन बेटियों का विवाह अभी बाकी है।

मृतक का शव गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों की लगी भीड़

महेन्द्र चौधरी का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव टेउसा पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम थी और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घटना से पूरा गांव स्तब्ध है और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

सरकार और प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार को यथाशीघ्र सहायता प्रदान की जाए, ताकि मृतक के आश्रितों को कुछ सहारा मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार | गोमो जंक्शन पर रेल प्रशासन की घोर संवेदनहीनता: RPF ने जिसे मान लिया था मृत, फरिश्ता बनकर आए पत्रकार और शिक्षकों ने बचाई जान | फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी |