मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में महिला का शव कुएं से बरामद, दहेज हत्या का आरोप; तीन साल के मासूम बेटे का चौंकाने वाला खुलासा। देखें वीडियो

On: Sunday, October 20, 2024 3:54 PM

गया जिले के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के अजनवा गांव में एक महिला का शव कुएं से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान अजनवा गांव निवासी अजय यादव की पत्नी रिंकू देवी (25) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिंधुगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मृतका के पिता महेंद्र यादव ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी रिंकू देवी की शादी 2019 में अजनवा निवासी अजय यादव से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अपाचे बाइक की मांग कर रहे थे और इसको लेकर रिंकू देवी के साथ अक्सर मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार पंचायत द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

महेंद्र यादव ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। मृतका रिंकू देवी के दो छोटे बच्चे हैं—एक तीन वर्षीय पुत्र और एक एक वर्षीय बेटी। घटना के बाद तीन वर्षीय पुत्र ने पुलिस को बताया कि “पापा ने मां को मारकर कुएं में डाल दिया।”

सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच में जुट गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा गया है, जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सके। उन्होंने यह भी कहा कि मृतका के मायके वालों ने अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर |