मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गयाजी के कटारी पुल के नीचे झाड़ियों से मजदूर का शव बरामद, दोस्त पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

On: Friday, January 16, 2026 11:25 AM

गयाजी। बिहार के गया शहर स्थित कटारी पुल के समीप झाड़ियों से एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अलीगंज (रोड नंबर-2) के रहने वाले मोहम्मद मुन्ना के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना बीते 14 जनवरी की शाम से ही लापता थे। गुरुवार देर रात स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची डेल्हा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

परिजनों ने लगाया बेरहमी से हत्या का आरोप

मृतक के पुत्र मोहम्मद दानिश ने अपने ही पिता के एक दोस्त पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। दानिश के अनुसार, मोहल्ले के ही एक शख्स ने उसके पिता को पहले शराब पिलाई और फिर विवाद होने पर उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

परिजनों ने बताया कि मुन्ना मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 14 जनवरी को जब वे घर नहीं लौटे, तो परिवार को लगा कि वे काम के सिलसिले में कहीं बाहर गए होंगे। काफी खोजबीन के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब झाड़ियों में शव होने की सूचना प्राप्त हुई।

शव की स्थिति बयां कर रही खौफनाक मंजर

मृतक के भाई मोहम्मद सज्जन ने घटनास्थल का विवरण देते हुए बताया कि शव की हालत बेहद खराब थी। मृतक की एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बाहर निकल आई थी और नाक से खून के निशान थे। शव से करीब 50 मीटर की दूरी पर मुन्ना का गमछा और टोपी भी बरामद हुई है, जो संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजनों का दावा है कि उनके शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान हत्या की पुष्टि करते हैं।

जाँच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस हर संभावित एंगल से जाँच कर रही है। हालांकि, पुलिस को अब तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |