मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में कुएं से मिला 17 वर्षीय युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी

On: Thursday, September 26, 2024 3:57 PM

बेलागंज: गुरुवार शाम बेलागंज थाना क्षेत्र के गिरिधारी बिगहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कुएं से 17 वर्षीय युवती का शव बरामद किया। मृतका की पहचान मनोज दास की पुत्री प्रभा कुमारी के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंतः परीक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेज दिया। थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि युवती के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान मिले हैं, जिससे यह साफ होता है कि उसकी हत्या की गई है और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंका गया।

हालांकि, परिजन इस घटना पर कोई जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहराता जा रहा है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है और जल्द ही इस रहस्यमयी घटना की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

रिपोर्ट – अजीत कुमार , बेलागंज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत | लड़की के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष और फायरिंग, हथियार व शराब के साथ एक गिरफ्तार | फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया | ब्रेकिंग न्यूज: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख-पुकार | गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु | डुमरिया में शराब माफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम: 10 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 1591 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार | दानापुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियारों के जखीरे के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार, पटना को दहलाने की थी साजिश | मसौढ़ी में अपराधियों का दुस्साहस: 14 वर्षीय किशोर का दिनदहाड़े अपहरण, 5 लाख की रंगदारी के लिए 4 घंटे तक दी खौफनाक यातनाएं | बोधगया में सनसनीखेज वारदात: 36 घंटे से लापता 9 वर्षीय अनिकेत का मुहाने नदी से मिला शव, हत्या की आशंका | फतेहपुर के जीवनदीप पब्लिक स्कूल में आज़ादी के जश्न की धूम: ‘न धर्म की बेड़ी, न जाति का भेद, यहां दिखी नए भारत की असली तस्वीर’ |