मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

On: Wednesday, August 5, 2026 8:17 PM

फतेहपुर: गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मतासो पंचायत में उस वक्त सनसनी और मातम छा गया, जब एक 11 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गांव के ही सूर्य मंदिर स्थित पोखर (तालाब) में संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ पाया गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोचिंग से लौटकर साइकिल से निकला था बाहर प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मतासो पंचायत के सुन्दरचक गांव निवासी संतोष प्रसाद उर्फ सिंटू  के 11 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अनीश फतेहपुर स्थित एक कोचिंग संस्थान से पढ़ाई पूरी कर शाम करीब 4 बजे अपने घर लौटा था। घर आने के कुछ देर बाद ही वह अपनी साइकिल लेकर खेलने या घूमने के इरादे से बाहर निकला था।

पोखर किनारे मिली साइकिल, पानी में तैरता मिला शव जब काफी देर बीत जाने के बाद भी बच्चा घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते उसकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान, परिजनों और ग्रामीणों को गांव से कुछ दूरी पर स्थित सूर्य मंदिर के पोखर के पास अनीश की साइकिल खड़ी मिली। इसके बाद जब लोगों की नजर पोखर की ओर गई, तो बच्चे का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। मासूम का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में कोहराम की स्थिति पैदा हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत उसे पानी से बाहर निकाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने फतेहपुर थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मासूम अनीश की मौत दुर्घटनावश पानी में डूबने से हुई है या फिर इस घटना के पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |