मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में फंदे से लटकाकर विवाहिता की हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाया, दो गिरफ्तार

On: Wednesday, September 3, 2025 2:38 PM

टिकारी संवाददाता: अलीपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर ग्राम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामले में नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के महमूदाबाद निवासी रामबच्चन चौहान की पत्नी जीरा देवी ने अलीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री सोनी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व रूपसपुर ग्राम निवासी सस्तानन्द नोनिया के पुत्र सोनू नोनिया से हुई थी।

जीरा देवी के अनुसार, मंगलवार को उनकी दूसरी बेटी ने सूचना दी कि सोनी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों की कहासुनी हुई, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को जला दिया। मायके पक्ष के लोग जब रूपसपुर पहुंचे, तब तक साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया गया था।

अलीपुर थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर पति सोनू नोनिया और सास मूंगिया देवी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |