मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

CUSB PhD Admission 2025-26: 23 विषयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 सितंबर तक

On: Sunday, September 14, 2025 4:32 PM

गया। केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार (CUSB) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार विश्वविद्यालय ने 23 विषयों में कुल 305 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि पीएचडी कार्यक्रमों में अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांगजन (PwD) श्रेणियों के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है।

इन विषयों में उपलब्ध हैं सीटें
बायोइन्फरमेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, एनवायर्नमेंटल साइंस, लाइफ साइंस, जियोलॉजी, ज्योग्राफी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, टीचर एजुकेशन, लॉ, मास कम्युनिकेशन, इंग्लिश, साइकोलॉजी, कॉमर्स, फार्मेसी, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

यूजीसी नेट और अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को लाभ
परीक्षा नियंत्रक (सीओई) डॉ. शांतिगोपाल पाइन ने बताया कि जो उम्मीदवार UGC-NET, UGC-CSIR NET, GATE, GPAT, CEED या इसी तरह की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफल हैं और जिनकी वैधता वर्तमान में बनी हुई है, वे यूजीसी विनियम 2022 के अनुसार केवल साक्षात्कार के आधार पर पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इस प्रक्रिया में साक्षात्कार को 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने जून 2024 से पहले केवल नेट क्वालिफाई किया है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2025
  • चयनित उम्मीदवारों की सूची: 26 सितंबर 2025
  • अंतिम प्रवेश सूची: 15 अक्टूबर 2025
  • आवेदन शुल्क: ₹800 (सामान्य/EWS), ₹500 (OBC/SC/ST/PwD)

उप-कुलसचिव (अकादमिक एवं परीक्षा विभाग) कुमार कौशल ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार https://cusbadm.samarth.edu.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, कार्यक्रमों, पात्रता मानदंडों और अन्य विवरण के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cusb.ac.in पर जानकारी उपलब्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, तत्काल टिकट की कालाबाजारी करते दलाल रंगेहाथ गिरफ्तार | मगध IG का बड़ा एक्शन: 4 लोगों को अवैध हिरासत में रखकर वसूली करने वाले अरवल थानाध्यक्ष सस्पेंड | DPDP कानून क्या है? क्या अब भ्रष्टाचार की खबर लिखने से पहले पत्रकारों को लेनी होगी अनुमति? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद | गया एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, कोलकाता जा रहे यात्री के बैग से बरामद हुआ 110 ग्राम सोने का बिस्कुट | बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का 4 नवंबर से नियमित परिचालन शुरू, जानें रूट और टाइमिंग | गया में कबाड़ की आड़ में चल रहा था रेलवे के लोहे का काला कारोबार, आरपीएफ की रेड में शातिर रिसीवर गिरफ्तार | उड़ीसा में हत्या का प्रयास कर दिल्ली भाग रहे 5 शातिर अपराधी गया जंक्शन से गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी का बड़ा एक्शन | सतर्कता जागरूकता सप्ताह: डीडीयू मंडल में निकाली गई रैली, यात्रियों से कहा- अवैध वसूली का करें विरोध | क्या आपको भी आते हैं क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने वाले कॉल? सावधान! गया में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर साइबर गिरोह, खुलासों से उड़ जाएंगे होश | गया के बेलागंज में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया |