मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सीयूएसबी के डॉ. कर्मानंद आर्य को हिंदी भाषा एवं साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

On: Monday, September 29, 2025 3:53 PM

टिकारी संवाददाता: भारतीय भाषा विभाग, सीयूएसबी के हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक और युवा कवि डा. कर्मानन्द आर्य को उनके हिंदी भाषा एवं साहित्य में किए गए विशिष्ट योगदान हेतु श्री लालबहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, भारतीय भाषा मंच, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली एवं संस्कृत शिक्षक संघ, दिल्ली प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं प्राच्यविद्या विभाग के प्रमुख प्रो रामनाथ झा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री लालबहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुरली मनोहर पाठक एवं संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. ब्रजेश गौतम मौजूद थे। आर्य के इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रोफेसर नरेंद्र कुमार राणा, विभाग के प्राध्यापकों, अधिकारियों कर्मचारियों एवं छात्रों ने उन्हें बधाई दी है। डा. कर्मानन्द आर्य अपने लेखन से कई विशेष ख्याति अर्जित की है। उनकी कई रचनाएं देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |