मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

5 फरवरी को गया-किऊल रेलखंड पर नव दोहरीकृत नवादा-तिलैया रेलखंड का सीआरएस करेंगे निरीक्षण

On: Tuesday, February 4, 2025 3:32 PM

दानापुर मंडल के नवादा-तिलैया दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत अंतिम चरण में शेष बचे 17 किमी लंबे नव-दोहरीकृत नवादा-तिलैया रेलखंड का 5 फरवरी को संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इसी क्रम में विशेष ट्रेन द्वारा इस रेलखंड पर तीव्र गति से स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा। पूर्व मध्य रेल के प्रवक्ता सरस्वती चंद्र ने बताया कि इसको लेकर सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि उक्त स्पीड ट्रायल एवं निरीक्षण के दौरान रेलवे लाईन से दूर रहें। साथ ही समपार फाटकों को पार करते समय भी विशेष सावधानी रखें एवं ट्रेन की स्थिति देख कर ही रेल लाईन पार करें। उन्होंने कहा है कि इसकी अवहेलना करने पर यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसके लिए रेल प्रशासन जिम्मेवार नहीं होगा।

विदित हो 124 किमी लंबे इस परियोजना के तहत अब तक 107 किमी रेलखंड का दोहरीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है तथा इस दोहरीकरण परियोजना के तहत अंतिम चरण में शेष बचे 17 किमी लंबे नवादा-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण के सीआरएस निरीक्षण के पश्चात यह परियोजना पूरी हो जाएगी । इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद किउल-गया रेलखंड में ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी और क्षेत्र के औद्योगिक विकास में गति आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत | लड़की के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष और फायरिंग, हथियार व शराब के साथ एक गिरफ्तार | फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया | ब्रेकिंग न्यूज: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख-पुकार | गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु | डुमरिया में शराब माफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम: 10 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 1591 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार |