मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के रहने वाले सीआरपीएफ जवान की हृदय गति रुकने से मौत, परिवार में मातम

On: Thursday, September 26, 2024 4:24 PM

रिपोर्ट – गौरव सिंह ,अतरी संवाददाता

गया: जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहोरमा गांव निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) हजारीबाग में तैनात मिथिलेश प्रसाद (51) का बुधवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मिथिलेश प्रसाद रविवार को अपने गांव लौटे थे और इसी दौरान उनके घर पर यह दुखद घटना घटी। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

वीडियो

मृतक के परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना सीआरपीएफ के अधिकारियों को दी। गुरुवार को सीआरपीएफ की एक टीम गया से पहुंची और मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पुलिस बल के सदस्यों ने अपने कंधों पर शव को उठाकर गांव के श्मशान घाट तक पहुंचाया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मिथिलेश प्रसाद अपने पीछे तीन बेटों और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में शोक की लहर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे |