मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जहां अंधेरा रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती थी, ऐसे गांव में सीआरपीएफ ने सोलर लैंप वितरण किया

On: Thursday, January 25, 2024 12:01 PM

देवब्रत मंडल

गया में 159 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट कुमार मयंक के दिशा निर्देशन में डिप्टी कमांडेंट अमिताभ कृष्ण यादव के नेतृत्व में गुरूवार को 159 बटालियन सीआरपीएफ “एफ कंपनी” के द्वारा सिविक एक्शन प्रोगाम के तहत बांके बाजार थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनदाहा परिसर में जंगली क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित इलाको के सुदूर गांव पीपरा टांड,बनकट,मुरकटीयां तथा सवयनाटोला के जरुरतमंद लोगो के बीच निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। मौके पर डिप्टी कमांडेंट अमिताभ कृष्ण ने बताया कि कैम्प अंर्न्तगत मेडिकल कैंप में चिकित्सा जांच के बाद स्थानीय लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी दी गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के बीच सोलर लैंप का वितरण किया गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोग के घर में बिजली नहीं है। अंधेरा रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती थी। सीआरपीएफ के द्वारा हमलोगों को सोलर लाइट दी गई। अब बच्चे लाइट में पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए सीआरपीएफ के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आये डिप्टी कमांडेंट अमिताभ कृष्ण का एफ कंपनी के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट ए.रहमान एवं पंचायत के सरपंच रामप्रवेश ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने ने बताया कि सिविक एक्शन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य है कि पुलिस व पब्लिक के बीच जो खाई है उसे दूर करना। इस कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ के जवानो ने ग्रामीणों से आपसी तालमेल बनाने और ग्रामीणों का सुरक्षा बल के जवानों के प्रति विश्वास जीतने के लिए ग्रामीणों को आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाता रहा है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि आप अपने बच्चो को उच्च शिक्षा जरूर दें। गलत संगति से दूर रखें।गलत लोगो के प्रलोभन में नही आने दें। बच्चे ही कल के देश के भविष्य है। इस मौके सीआरपीएफ एफ कंपनी के सहायक कमांडेंट ए. रहमान,सीआरपीएफ के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कासिफ राज़ा,डॉ उपासना,मुखिया जितेन्द्र यादव,सरपंच रामप्रवेश, वार्ड सदस्य विरेन्द्र सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन |