मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मनमानी वसूली और फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने वालों की खैर नहीं, टिकारी में सीओ की बड़ी कार्रवाई!

On: Saturday, March 8, 2025 4:34 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी सीओ मयंक शेखर ने कार्यालय के बाहर संचालित साइबर कैफे व आनलाइन दुकान पर छापेमारी की कार्यवाई की। सीओ की इस कार्रवाई से साइबर कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया है। कई कैफे संचालक दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। सीओ मयंक शेखर ने बताया कि कई साइबर कैफे में फर्जी तरीके से आय, जाति, आवासीय, ओबीसी व एलपीसी बनाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत की जांच करने को लेकर ब्लाक के समीप व अन्य जगहों में साइबर कैफे की जांच एवं संचालकों से पूछताछ की गई। जांच के क्रम में कई कैफे संचालक शक के दायरे में है। जानकारी हो कि बिहार सरकार द्वारा लघु उद्यमी योजना के तहत ऋण देने को लेकर 65000 रुपया का आय प्रमाण पत्र, एलपीसी व राशन कार्ड को लेकर कैफे संचालकों द्वारा मनमाना राशि की वसूली किये जाने की शिकायत मिली थी। सीओ शेखर ने सभी कैफे संचालकों को दर निर्धारित करने व उसी अनुसार शुल्क लेने, दर तालिका प्रदर्शित करने की हिदायत दी है। वहीं आम लोगो से भी मनमाना राशि न देने और इसकी शिकायत सक्षम पदाधिकारी से करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |