न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर शनिवार को गया नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्यों का औचक जांच व निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने बताया कि औचक निरीक्षण में जो कर्मी कार्यस्थल पर नहीं पाए गए कड़ी चेतावनी देते हुए दीपावली से लेकर छठ पूजा तक चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि गया शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने एवं स्वच्छ रखने हेतु गया नगर निगम बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में सभी 53 वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण हेतु 98 अतिरिक्त मजदूर दिए गए हैं। इन सभी मजदूरों को दीपावली को देखते हुए 11 नवंबर से कार्य में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर देखा गया की शहरवासियों के द्वारा अत्यधिक मात्रा में कूड़ा कचरा सड़क पर फेंक दिया गया है। ऐसे में शहरवासियों को किसी तरह की तकलीफ नहीं हो और उनकी आस्था को ठेस नहीं पहुंचे। इसको देखते हुए छोटी दीपावली से ही वार्डो में सफाई कर्मियों को लगाया गया है। जिनकी उपस्थिति एवं सफाई स्थल की जांच हेतु पदाधिकारियों के द्वारा सघन चेकिंग अभियान जोन बनाकर चलाया गया। जिसमें आसिफ सेराज नगर प्रबंधक, शिवनाथ ठाकुर उपनगर आयुक्त एवं शैलेंद्र कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी सफाई द्वारा स्थलों की जांच की गई। स्थल जांच में अनुपस्थित पाए गए कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि अपने कार्य में सुधार लाएं अन्यथा भविष्य में पुनः कार्य से अनुपस्थित पाए जाने पर कार्य से हटाने की कारवाई की जाएगी। इस क्रम में सभी सफाई पर्यवेक्षक को कड़ी चेतावनी दी गई कि साफ सफाई में कोताही बरतने एवं वार्ड में सफाई नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्यवाही एवं वेतन अवरुद्ध कर दिया जाएगा।

Categorized in:

Bihar, Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: November 28, 2023