मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पटना-गया रेलखंड पर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस को पलटने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

On: Thursday, October 10, 2024 4:10 PM

रिपोर्ट : अजीत कुमार

बिहार के पटना-गया रेलखंड पर मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। मखदुमपुर और बेला स्टेशन के बीच, नेयामतपुर हाल्ट के पास, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को पटरी पर बड़ा पत्थर रखकर पलटने की साजिश की गई थी। हालांकि, लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ के चलते यह साजिश विफल हो गई।

लोको पायलट ने समय रहते पटरी पर रखे पत्थर को देख लिया और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे ट्रेन पलटने और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी (राजकीय रेल पुलिस) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पत्थर हटाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

घटना के कारण ट्रेन करीब 20 मिनट तक रुकी रही। जीआरपी जहानाबाद थाने के प्रभारी दीप नारायण यादव ने बताया कि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पटरी पर पत्थर रखकर ट्रेन को पलटने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस साजिश के पीछे शामिल दोषियों की पहचान करने में जुटी है।

इस घटना से यात्रियों में भय का माहौल है, लेकिन लोको पायलट की तत्परता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |