न्यूज शेयर करें

जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया कार्यक्रम में भाग लेने पटना से सड़क मार्ग से गया जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य डॉo अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज एवं नगर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित समाजिक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष का जहानाबाद – गया सीमा पर खनेटा अलावलपुर गांव के समीप गाजे बाजे एवं फुल माला से स्वागत किया। वहीं बेलागंज के टिकारी मोड़ के समीप पार्टी के प्रत्याशी रहे सुमंत कुमार के नेतृत्व में बेलागंज बाजार के टिकारी मोड़ पर जिला सचिव धीरेंद्र नाथ, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामविनय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नुनु सिंह, पूर्व मुखिया रामनरेश सिंह, समाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार, डॉ राजीव निराला, नीतीश कुमार, रजनीश शर्मा, निमिष भारद्वाज आदि लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

वहीं बेलागंज के महाबोधि कॉलेज के समीप बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान का भव्य स्वागत किया। स्वागत में जुटे सैकड़ों लोग कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, मल्लिका अर्जुन खड़गे जिंदाबाद, डा अखिलेश प्रसाद सिंह जिंदाबाद के नारो को बुलंद किया। स्वागत में उपस्थित नेताओ ने बताया कि बिहार कांग्रेस के लोकप्रिय जुझारू प्रदेश अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेता गया के कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया कार्यक्रम एवं बोधगया में भारत जोड़ो जनसंवाद सह सम्मान समारोह को संबोधित करेंगे, इन कार्यक्रमों में हजारों, हजार की संख्या में लोग शामिल रहेंगे।

अजीत कुमार , बेलागंज

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS, Politics,

Last Update: September 10, 2023