मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

काम की बातें: निर्वाचन संबंधित जानकारी के लिए 1950 नंबर डायल कर सकते हैं आम मतदाता

On: Tuesday, January 9, 2024 2:07 PM

देवब्रत मंडल

ज़िला पदाधिकारी-सह-ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा ज़िला नियंत्रण कक्ष में स्थापित मतदाता हेल्पलाइन कक्ष का निरीक्षण किया। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने डीएम को बताया कि ज़िला कंट्रोल रूम में वर्तमान में हेल्पलाइन नंबर 1950 एवं एनजीआरएस ऑफलाइन शिकायत शाखा, सिंगल विंडो, तथा कोर कंट्रोल रूम कॉलिंग डेस्क डेडिकेटेड हेल्पडेस्क संचालित हैं। ज़िला पदाधिकारी ने जानकारी लिया कि प्रतिदिन कितनी संख्या में जानकारी या शिकायत के लिये कॉल आते हैं, इसपर बताया गया कि हर दिन 10-15 कॉल राज्य के अन्य जिलों, अन्य राज्यों एव अन्य प्रखंड भी कॉल आते हैं। मंगलवार को औरंगाबाद और झारखंड से कुछ कॉल्स प्राप्त हुए हैं, जो मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु किये गए आवेदन की स्थिति की जानकारी ले रहे थे। वर्तमान में सुबह 10 से संध्या 05 बजे तक मतदाता हेल्पलाइन के माध्यम से लोगो की शिकायतें एव जानकारी दिया जा रहा है। लोक सभा चुनाव नजदीक आते ही पहली बार 24×7 मतदाता हेल्पलाइन संचालित रहेगा। ज़िला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक 3 दिन के अंतराल पर जिला नियंत्रण कक्ष में बनाए गए मतदाता हेल्पलाइन (1950) कक्ष का निरीक्षण करते रहे। यहां प्राप्त होने वाले शिकायतो का त्वरित निष्पादन करवाते रहे। इसके पश्चात एपिक वितरण की जानकारी ली। मतदाताओं को टाइमली एपिक वितरण करवाते रहने का निर्देश दिया। पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एपिक डिस्पैच का भी लगातार फॉलो अप करवाते रहने का निर्देश दिया। इसके उपरांत सदर अनुमंडल कार्यालय में आम मतदाताओं को ईवीएम से संबंधित पूरी जानकारी यथा कैसे कोई आम जनता ईवीएम के माध्यम से मतदान कर सकता है। आम मतदाताओं को जाने वाली ट्रेनिंग का भी निरीक्षण किया। सदर अनुमंडल में ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर बनाया गया है, जहां कोई भी मतदाता आकर के मतदान के पूरी प्रक्रिया को प्रैक्टिकल समझ सकता है। जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लोगों को ईवीएम, विविपैट, बी यू, सी यू इत्यादि की पूरी जानकारी लगातार देते रहें एवं उक्त सभी प्रोसेस की पूरी जानकारी फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित भी करवाने को कहा, ताकि जो मतदाता ईवीएम देखने आए वो पढ़ भी सके सभी प्रोसेस के बारे में। अंत मे डीएम ने आम मतदाताओं को कहा कि निर्वाचन सम्बन्धी जानकारी के लिए 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी |