मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कमांडेंट जियाऊ सिंह ने गया में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

On: Monday, October 21, 2024 9:28 PM

देवब्रत मंडल

गया। 47 बटालियन सीआरपीएफ, गया (बिहार) ने सोमवार को जेल कॉम्प्लेक्स में पुलिस स्मरण दिवस मनाया। इस अवसर पर 47 बटालियन के कमांडेंट जियाऊ सिंह ने अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट अमरेश कुमार, सुबेदार मेजर गुलाब सिंह सहित कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

कमांडेंट जियाऊ सिंह ने इस अवसर पर 1959 की उस ऐतिहासिक घटना को याद किया जब सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन की एक छोटी सी कंपनी के 21 जवानों ने हॉट-स्प्रिंग, लद्दाख में चीनी सेना के एक बड़े दस्ते का मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस साहसिक घटना में हमारे 10 वीर जवान शहीद हुए थे, और उनके बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते हुए ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा, “यह हमारे बल के लिए गौरव की बात है कि हमारे बहादुर जवानों के बलिदान ने सीआरपीएफ के इतिहास और वर्तमान को गौरवपूर्ण बना दिया है। हमारा बल एक बहती नदी की तरह हर चुनौती को पार करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहता है। देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी और जनता का विश्वास हमारे साथ है, जो हमें निरंतर संबल प्रदान करता है। चाहे हमें अपनी जान की बाजी ही क्यों न लगानी पड़े, हमें हर कीमत पर देश के विश्वास को बनाए रखना है।”

कमांडेंट ने कहा कि बलिदान करने वाले जवानों का सर्वोच्च समर्पण हमें गर्वित करता है और कर्तव्यपथ पर शौर्य व बलिदान की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |