मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में रेलवे की जमीन पर बन रहा आलीशान मकान, सीओ ने निर्माण कार्य रोकने का दिया आदेश

On: Sunday, February 2, 2025 1:15 AM

देवब्रत मंडल

गया में रेलवे की जमीन पर आलीशान मकान बनने की खबर जब सामने आई तो अंचलाधिकारी ने मकान के निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।मामला गया शहर का है। निर्माणाधीन मकान शशि देवी का बताया गया है। जिस जमीन पर मकान का निर्माण किया जा रहा है उसे लेकर सदर अंचल चंदौती के सीओ ऋषिकेश मीणा ने दो दिन पहले एक आदेश जारी कर शशि देवी से कहा है कि जब तक इसकी अच्छी तरह से जांच नहीं कर ली जाती है तब तक भवन निर्माण के कार्य को स्थगित रखा जाए।

संयुक्त जांच के वक्त की तस्वीर👆

दरअसल यह मामला पिछले कई साल पहले भी उठा था। जिसके बाद शशि देवी पति नवीन कुमार ने एक पत्र रेल प्रशासन को दिया था। जिसमें उन्होंने अपनी जमीन का मालिकाना हक के संबंध में कागजात संबंधित विभाग को दी थीं। बीच में लंबे समय तक यह मामला ठंडा पड़ गया था। इधर फिर कुछ दिनों से यह मामला तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर रेलवे की ओर से एक टीम उस जगह पर मामले की जांच करने गई थी। बताया जाता है कि रेल अभियंत्रण विभाग के एक स्थानीय पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम जब स्थल पर पहुंची तो भवन निर्माण कार्य रोकने का मौखिक रूप से आदेश दिया परंतु कार्य जारी रहा।

जांच के बाद की तस्वीर

इसके बाद यह मामला गया जिलाधिकारी तक पहुंचा। डीएम के स्तर से सीओ से जमीन के वास्तविक मालिक(धारक) का पता लगाने कर रिपोर्ट करने को कहा गया। इसके बाद सीओ ने शशि देवी को भेजे गए नोटिस में कहा है कि जांचोपरांत पाया गया है कि मौजा पहसी, थाना नं. 04 अंतर्गत खेसरा संख्या 7017 (क) जो केसरे हिन्द रेल की जमीन है। जो केंद्र सरकार के हितनिहित है। जिस पर पक्का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सीओ ने शशि देवी से कहा है कि स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाने तक रोक लगाना सुनिश्चित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |