मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एस. वी. एन. वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों ने जीता लोगो का दिल

On: Sunday, March 9, 2025 4:42 PM

टिकारी संवाददाता: प्रखण्ड के धर्मशाला में बेलमा रोड स्थित एस. वी. एन. वर्ल्ड स्कूल ने अपना प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं मां भारती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि यू पी एस ए सेक्रेटरी राजेश रंजन, स्कूल के प्रबंध निर्देशक अमरेंद्र सिंह, विद्यालय के निदेशक राम कृपाल सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रंजन ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में संचालित यह विद्यालय बहुत जल्द ही शैक्षणिक जगत की ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। विशिष्ट अतिथि सिंह ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुति के मद्देनजर कहा कि इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय प्रशासन हर संभव प्रयासरत। वहीं विद्यालय के निदेशक रामकृपाल सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनके विचारों से प्रेरणा व सिख लेने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार सिंह ने विद्यालय के एक वर्ष की उपलब्धि प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरन विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर गीत संगीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर अभिभावकों व अतिथियों का दिल जीत लिया।  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |