मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बाल विवाह पर लगा ब्रेक: 1098 हेल्पलाइन ने बचाई बच्ची की ज़िंदगी

On: Sunday, December 15, 2024 3:01 PM

देवब्रत मंडल

प्रतीकात्मक चित्र

गया शहर में एक नाबालिग बालिका का विवाह होते-होते टल गया। समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई ने बाल विवाह को रोकने में अहम भूमिका निभाई। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जिला बाल संरक्षण इकाई, गया के प्रभारी सहायक निदेशक अविनाश कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), गया किसलय श्रीवास्तव को सूचित किया, जिसके बाद कोतवाली थाना और चाइल्ड हेल्पलाइन गया की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह प्रक्रिया को रोक दिया।

समय पर कार्रवाई से बचा भविष्य

मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने विवाह स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद बालिका को काउंसलिंग दी गई, जिसमें उसे बाल विवाह के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। साथ ही, उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। बालिका के पिता ने वादा किया कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही उसका विवाह करेंगे।

बाल विवाह के खिलाफ ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान
भारत में बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जो बच्चों के भविष्य और समाज की प्रगति को बाधित करती है। इस कुप्रथा के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा शुरू किए गए ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागरूकता और सख्त कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है।

समाज के लिए प्रेरणा

प्रभारी सहायक निदेशक अविनाश कुमार ने अपील की कि यदि किसी भी स्थान पर बाल विवाह की सूचना हो, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचक का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |