मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डबल इंजन की सुशासन वाली सरकार में सेना का जवान असुरक्षित: कांग्रेस

On: Wednesday, March 12, 2025 3:44 PM

टिकारी संवाददाता: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को टिकारी के पूरा गांव का दौरा कर सेना के जवान हवलदार स्व प्रवीण शर्मा के घर पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के दिशा निर्देश पर जिला अध्यक्ष डा. गगन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पीड़ित के घर जाकर स्व शर्मा के शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही शर्मा के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से किया है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस नेताओ ने कहा कि जब सेना का जवान सुरक्षित नही है तो डबल इंजन की सरकार में सुशासन कैसा ? नेताओं ने कहा कि आज सम्पूर्ण राज्य में महाजंगलराज कायम है और माफियाओं का राज चल रहा है। जिसके आगे प्रशासन और पुलिस भी नतमस्तक है। नेताओ ने सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से सभी आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित कर स्पीडी ट्रायल कर कठोर से कठोर सजा दिलाने, गांव के विद्यालय का नामकरण प्रवीण शर्मा के नाम पर करने और आदमकद प्रतिमा लगवाने, परिवार को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा नौकरी तथा एक करोड़ मुआवजा देने की मांग किया है।

सरकार को चेतावनी देते हुए नेताओ ने कहा कि राज्य सरकार अगर इन मांगों को 15 दिनों के अंदर पूरा नहीं करती है तो पार्टी धरना-प्रदर्शन व चरणबद्ध आंदोलन करेगी। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के उपाध्यक्ष डा. विजय शर्मा, टिकारी प्रखंड अध्यक्ष नाथून पासवान, मेन पंचायत के मुखिया मनोज शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, बृज मोहन शर्मा, मोहन पासवान, लड्डू शर्मा आदि शामिल थे। इधर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि डा. अशोक कुमार के साथ पंसस रंजय कुमार सामाजिक कार्यकर्ता साधु यादव पीड़ित के घर जाकर शोकाकुल परिवार से मिले। प्रतिनिधि डा. कुमार ने विद्यालय का नाम प्रवीण शर्मा के नाम पर करने का प्रस्ताव पंसस की बैठक में पारित कराने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |