मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर प्रखंड के मुखिया प्रतिनिधि और पूर्व मुखिया प्रत्याशी हथियारों के साथ कोलकाता में गिरफ्तार

On: Friday, December 20, 2024 5:52 AM
आरोपी मेराज मल्लिक और मुखिया प्रतिनिधि रहीश यादव

गया। बिहार के गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के दो प्रमुख स्थानीय नेता, सलैया कलां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रहीस कुमार (38) और नौडीहा झुरांग पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी मिराज मल्लिक (41), कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के बेनियापुकुर इलाके के एक गेस्ट हाउस में गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।

अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो सेमी-ऑटोमैटिक हथियार, लोडेड मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे हथियारों के साथ कोलकाता क्यों आए थे और इनका इस्तेमाल कहां और कैसे होने वाला था। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनकी गतिविधियों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है।


गिरफ्तार रहीस कुमार फतेहपुर प्रखंड के सलैया कलां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हैं, जबकि मिराज मल्लिक नौडीहा झुरांग पंचायत के बड़गांव के रहने वाला है और नौडीहा झुरांग पंचायत से  मुखिया पद के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेराज मल्लिक पूर्व में पटना के एक प्रतिष्ठित म्यूजियम से मूर्ति चोरी के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं।


यह गिरफ्तारी कई सवाल खड़े करती है। आरोपियों का कोलकाता में गेस्ट हाउस में रहना, हथियारों का साथ होना और उनकी संदिग्ध गतिविधियां इस मामले को और गंभीर बनाती हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उनके किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से संबंध हैं। दोनों आरोपियों को आज कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसटीएफ की टीम उनकी बैकग्राउंड और हथियारों की सप्लाई के उद्देश्य की गहराई से जांच कर रही है।


इस घटना ने पंचायत स्तर की राजनीति और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुखिया प्रतिनिधि जैसे पद पर रहते हुए ऐसी गतिविधियों में शामिल होना न केवल प्रशासनिक व्यवस्था बल्कि स्थानीय समाज के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। फतेहपुर प्रखंड के इन दो चर्चित चेहरों की गिरफ्तारी ने अवैध हथियारों के नेटवर्क और स्थानीय राजनीति में अपराध के बढ़ते प्रभाव को उजागर किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |