मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शहर के स्वराजपुरी रोड में डाक विभाग के “पार्सल हब’ का चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने किया शुभारंभ, समय से सभी तक पहुंचेगा पार्सल

On: Friday, December 13, 2024 2:58 PM

देवब्रत मंडल

चीफ पोस्टमास्टर जनरल बिहार सर्किल अनिल कुमार शुक्रवार को गया डाक प्रमंडल के वार्षिक निरिक्षण के दौरे पर आये हुए थे। इस दौरान उन्होंने शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित मारूफगंज मोहल्ले में पार्सल हब के नए भवन का शुभारम्भ किया। वहीं प्रमंडलीय कार्यालय में नेशनल फ्लैग जोन का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस ‘पार्सल हब’ से गया डाक प्रमंडल के लोगों को पार्सल पहुंचाने एवं बाहर से आगत पार्सल ससमय प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा इसी उद्देश्य से इस जगह पर ‘पार्सल हब’ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पार्सल हब बन जाने से गया जिला के लोगों को ससमय पार्सल पहुंचाने एवं बाहर से आये पार्सल ससमय प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी। इसके लिए अलग से पोस्टमैन एवं मॉनिटरिंग के लिए अन्य कर्मचारियों व पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा पूर्व की अपेक्षा पार्सल भेजने की प्रक्रिया को आसान बनाया जायेगा।

उदघाटन समारोह में प्रवर डाक अधीक्षक, गया प्रमंडल गया रास बिहारी राम, सहायक डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी एवं शंभु कुमार सिंह एवं गया डाक प्रमंडल डाक निरीक्षक रंजीत कुमार, गौरव रंजन, उमंग जैन एवं धनंजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
मालूम हो कि इन दिनों प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है। कई निजी कंपनियां अपने ग्राहकों को काफी कम समय में किसी भी वक्त पार्सल उनके आर्डर वाले स्थल तक पहुंचा दे रही है। ऐसे में पोस्टल डिपार्टमेंट भी इस प्रतिस्पर्धा में पीछे नहीं रहना चाहती है।
देखा जाए तो वित्तीय लेनदेन यानी बैंकिंग क्षेत्र से भी पोस्टल डिपार्टमेंट स्पर्धा में है। कई आकर्षक और अधिक मुनाफा और जोखिम न के बराबर वाले स्कीम चला रही है। जिससे आम लोगों का झुकाव इन दिनों डाक विभाग की तरफ देखने को मिल रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |