मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फल्गु नदी हादसा: पांच मासूमों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक, परिवारों को चार-चार लाख रुपये अविलंब मुआवजा

On: Thursday, September 25, 2025 3:28 PM

न्यूज डेस्क। गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र स्थित फल्गु नदी में डूबकर पांच बच्चों की जान चली जाने की घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिजनों को धैर्य और साहस मिले, ताकि वे इस कठिन समय का सामना कर सकें। सरकार ने मृतक बच्चों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान के रूप में देने का निर्देश दिया है। इसके लिए जिला प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश भी दिया गया है।

गुरुवार को बेलागंज के छोटी मस्जिद मोहल्ला के पांच बच्चे इंटर का फॉर्म भरने के लिए प्रखंड स्थित स्कूल गए थे। लौटते समय वे खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी गांव के पास फल्गु नदी में डूब गए। इस हादसे ने न केवल परिवारों को, बल्कि पूरे मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रवासियों को गहरे शोक में डुबो दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ |