मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मुख्य पार्षद ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, रैली और सफाई अभियान से दिया स्वच्छता का संदेश

On: Thursday, September 25, 2025 4:01 PM

टिकारी संवाददाता: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को नगर परिषद प्रांगण में सफाई को लेकर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सफाई अभियान भी चलाया गया। नप अध्यक्ष अजहर इमाम ने नप कर्मियों, वार्ड पार्षद एवं सफाईकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान का प्रचार प्रसार करने, सौ लोगो को प्रोत्साहित करने, स्वच्छता का कार्य करने, प्रभावशाली कचरा प्रबंधन का प्रयास करने, सफाई के लिए सौ घण्टे समय देने की बात कही। इस अवसर पर नप ईओ राजेश कुमार झा एवं अध्यक्ष अजहर इमाम ने हरी झंडी दिखा अभियान से जुड़े जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के दौरान नप कर्मी, वार्ड पार्षद व सफाई कर्मियों ने नप कार्यालय से गायत्री मंदिर तक सफाई अभियान चलाया व लोगो को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नप के लोक स्वच्छता पदाधिकारी ऋषभ कुमार, उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, टैक्स दरोगा कमलेश शुक्ला, प्रधान सहायक उत्तम कुमार, वार्ड पार्षद संदीप सिंह, अशोक कुमार, अरशद आलम, नीतीश कुमार, कुंती देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश |