मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिहार में राशन वितरण सिस्टम का सर्वर बना ‘कैंसर’: धान रोपाई छोड़ घंटों इंतजार कर रहे गरीब, न मजदूरी मिल रही न राशन

On: Friday, August 7, 2026 1:16 PM

विशेष रिपोर्ट

सरकार भले ही गरीबों को सुलभ राशन मुहैया कराने के बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन हकीकत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) अब एक गंभीर ‘बीमारी’ का शिकार हो चुकी है। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की मानें तो राशन दुकानों का सर्वर और नेटवर्क फेल होना अब महज एक तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि ‘कैंसर’ का रूप ले चुका है। इस लाइलाज बीमारी की सबसे भारी कीमत वो गरीब मजदूर चुका रहे हैं, जिन्हें महज 5 किलो अनाज के लिए अपनी दिन भर की दिहाड़ी गंवानी पड़ रही है।

दोहरी मार: न खेत की मजदूरी, न पेट का अनाज

अभी बिहार में धान रोपाई का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे में खेतों में काम करने वाले मजदूर किसानी का काम छोड़कर राशन दुकानों के बाहर घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं। विडंबना यह है कि घंटों इंतजार के बाद उन्हें पता चलता है कि ‘सर्वर डाउन’ है। इससे गरीबों को दोहरा झटका लग रहा है—एक तरफ खेत में काम न करने से उनकी दिन भर की मजदूरी मारी जा रही है, तो दूसरी तरफ घंटों लाइन में लगने के बावजूद राशन नसीब नहीं हो रहा है।

छत पर नेटवर्क तलाशते डीलर, सिस्टम हुआ फेल

सिर्फ लाभुक ही नहीं, राशन डीलर (विक्रेता) भी इस चरमराई हुई व्यवस्था से त्रस्त हैं। डीलर दिन भर ई-पॉस (e-PoS) मशीन लेकर कभी दुकान के बाहर तो कभी छत के ऊपर नेटवर्क और सिग्नल तलाशते नजर आते हैं। डीलर इसी जद्दोजहद में रहते हैं कि किसी तरह ‘लिंक’ आ जाए और लाभुक का अंगूठा (बायोमेट्रिक) काम कर जाए ताकि उसे राशन दिया जा सके।

एसोसिएशन के मुताबिक, यह समस्या पिछले महीने से लगातार बनी हुई है। अगस्त माह में मात्र दो दिन यह सिस्टम थोड़ा ठीक चला, उसके बाद से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।

अधिकारियों का रवैया: “कैंसर का मरीज जैसे मुंबई रेफर होता है, वैसे ही सर्वर समस्या हैदराबाद”

जब डीलर संघ अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचता है, तो उन्हें सिर्फ एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर कटवाए जाते हैं। एसोसिएशन का कहना है कि जिस तरह कैंसर के गंभीर मरीज को इलाज के लिए मुंबई भेज दिया जाता है, ठीक उसी तरह स्थानीय अधिकारी सर्वर की इस समस्या का ठीकरा ‘हैदराबाद’ (मुख्य सर्वर) के सिर फोड़कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

  • हेल्पलाइन है, लेकिन हेल्प नहीं: सरकार के सारे हेल्पलाइन नंबर सफेद हाथी साबित हो रहे हैं, जिन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
  • लगातार गुहार, नतीजा सिफर: एसोसिएशन लगातार विभाग से गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है।

सड़कों पर फूट सकता है जनाक्रोश

अधिकारियों की इस टालमटोल और सिस्टम की नाकामी का सीधा असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। राशन न मिलने से परेशान लाभुकों का गुस्सा अब डीलरों पर फूट रहा है और वे उनके सिर चढ़ रहे हैं। डीलर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि विक्रेता और लाभुक दोनों का आक्रोश अब चरम पर है। भूखे पेट और खाली हाथ लौट रहे लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है और यदि जल्द ही इस ‘सर्वर रुपी कैंसर’ का इलाज नहीं किया गया, तो कभी भी यह विरोध सड़कों पर एक बड़े आंदोलन के रूप में फूट सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार | गोमो जंक्शन पर रेल प्रशासन की घोर संवेदनहीनता: RPF ने जिसे मान लिया था मृत, फरिश्ता बनकर आए पत्रकार और शिक्षकों ने बचाई जान | फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ |