मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पांच दिन से लापता विजय चौधरी: पुलिस अब भी खाली हाथ, पत्नी ने लगाया अपहरण और हत्या का आरोप

On: Saturday, November 30, 2024 4:52 PM

देवब्रत मंडल

गया: चंदौती थाना क्षेत्र के दाराचक गांव की रहने वाली रिंकु देवी ने अपने पति विजय चौधरी की गुमशुदगी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चंदौती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें विजय चौधरी के अपहरण और हत्या की आशंका जताई गई है। रिंकु देवी का दावा है कि 26 नवंबर को गुड्डू चौधरी ने फोन कर उनके पति को अपने घर बुलाया था। इसके बाद से विजय चौधरी लापता हैं।

लापता विजय चौधरी की पत्नी रिंकू देवी

रिंकु देवी ने कहा कि उनके पति को पहले अपहरण किया गया और फिर हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया। अगले ही दिन पुलिस ने विजय चौधरी की बाइक, हेलमेट, जैकेट, आधार कार्ड और मोबाइल फोन नियाजीपुर के पेट्रोल पंप के पास खेत में लावारिस हालत में बरामद किया।

पुलिस जांच में जुटी

चंदौती थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द ही लापता व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़ित पक्ष की अपील

पीड़ित परिवार ने एसएसपी आशीष भारती से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने गुड्डू चौधरी पर कार्रवाई की मांग की है। रिंकु देवी ने बताया कि उनके पति की बाइक भी गुड्डू चौधरी के पास थी। एसएसपी ने मामले की जांच में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

सभी एंगल से हो रही पड़ताल

विजय चौधरी का सामान जो लावारिश अवस्था में मिला था

पुलिस का कहना है कि जांच टीम हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। पांच दिन बीतने के बावजूद विजय चौधरी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ | दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च | गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा |