मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ट्रैक्टर की टक्कर से बुलेट सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

On: Saturday, December 21, 2024 7:30 PM

कोंच (गया): गया-गोह मुख्य मार्ग पर हिच्छापुर चौक के पास शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पंचानपुर थाना क्षेत्र के सहवाजपुर गांव निवासी सरयू ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सरयू ठाकुर किसी परिजन के निधन की सूचना पाकर बुलेट पर सवार होकर उनके घर जा रहे थे। हिच्छापुर चौक पर सामान लेने के लिए बुलेट रोकी, तभी बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सरयू ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी मुकेश कुमार, कोंच थानाध्यक्ष धनंजय सिंह और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं, घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |