मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बुद्ध सर्किट को जोड़ने वाली कोडरमा-गया-वैशाली मेमू ट्रेन 23 अगस्त से नियमित चलेगी, 22 को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

On: Tuesday, August 19, 2025 4:45 PM

काफी अरसे से बौद्ध धर्मावलंबियों और आमजनों की इच्छा और मांग थी कि बुद्ध सर्किट को जोड़ने वाली एक ट्रेन गया जी से चलनी चाहिए। यह मांग भी लोगों की अब पूरी कर दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को कोडरमा-गया-वैशाली मेमू ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करने गया जी आने वाले हैं। इस दिन उद्घाटन कार्यक्रम है। इसके बाद 23 अगस्त से यह ट्रेन नियमित तौर पर चलने लगेगी। हालांकि इस ट्रेन का शुभारंभ गया जंक्शन से किया जाना है और 23 अगस्त से यह ट्रेन कोडरमा और वैशाली स्टेशन से नियमित रूप से चलने लगेगी।

सोमवार को छोड़ कर सप्ताह में छः दिन चलेगी

यह ट्रेन दोनों तरफ कोडरमा और वैशाली से सप्ताह में छः दिन ही चला करेगी। सोमवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। 23 अगस्त को दोनों तरफ कोडरमा और वैशाली स्टेशन से यह ट्रेन नियमित रूप से चलने लगेगी। सप्ताह के रविवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को यह ट्रेन चलेगी।

गया जंक्शन से यह ट्रेन शाम 6:15 बजे चलेगी

रेलवे द्वारा इस ट्रेन के नियमित रूप से परिचालन शुरू करने की जानकारी दी गई है। 63384 कोडरमा-गया-वैशाली मेमू ट्रेन कोडरमा से शाम 4:45 बजे खुलेगी। जो गुरपा(बौद्ध स्थल) स्टेशन शाम 5:20 बजे पहुंचेगी। इसके यह ट्रेन गया जंक्शन पर शाम 6:05 बजे पहुंचेगी। गया जंक्शन पर 10 मिनट ठहराव के बाद 6:15 बजे वैशाली के लिए खुल जाएगी। जो अगले दिन दोपहर बाद 2:45 बजे वैशाली पहुंचेगी। वैशाली से 63383 वैशाली-गया-कोडरमा मेमू ट्रेन सुबह 5:15 बजे खुलेगी। जो गया जंक्शन पर दोपहर बाद 1:20 बजे पहुंचेगी। यहां से गुरूपा स्टेशन होते हुए दोपहर बाद 3:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी यह ट्रेन

कोडरमा से खुलने के बाद गुरूपा, गया जंक्शन, तिलैया, राजगीर, नालंदा, बख्तियारपुर, फतुहा, राजेन्द्र नगर, पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, समस्तीपुर, हाजीपुर स्टेशनों से होते हुए वैशाली को जाएगी।

इस ट्रेन की नई रेक पहुंची गया, मैन्टेन्स हो गया, सजाना बाकी

22 तारीख को इस ट्रेन का उद्घाटन किया जाना है। इस ट्रेन की नई रेक गया जंक्शन के मेमू शेड में पहुंच गई है। जिसका मैन्टेन्स का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। इस रेक को सजाने का कार्य किया जाना बाकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |