मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: बेलागंज के शेरपुर में युवक की नृशंस हत्या, ईंट-पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत

On: Friday, May 15, 2026 9:31 AM

गया: बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में अपराधियों ने एक युवक की ईंट-पत्थरों से कूच-कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने युवक का लहूलुहान शव बधार (खेत) में देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान शेरपुर निवासी मुकेश कुमार के पुत्र शांतनु कुमार उर्फ बहादुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह गांव के बाहर बधार में शांतनु का शव पाया गया। शव की स्थिति को देखकर यह स्पष्ट लग रहा है कि हमलावरों ने ईंट और भारी पत्थरों का इस्तेमाल कर उसे मौत के घाट उतारा है। घटना की खबर मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी

बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से दोषियों की जल्द से जल्द शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तनाव के साथ-साथ दहशत का माहौल व्याप्त है।

पुलिस की कार्रवाई और बयान

सूचना मिलते ही बेलागंज थाना के अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अपर थानाध्यक्ष ने बताया “पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है। कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।”

गांव में पसरा सन्नाटा

इस नृशंस हत्याकांड के बाद शेरपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। पुलिस इस मामले में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की रात की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
ऐसी ही ताजातरीन खबरों और गया की ब्रेकिंग न्यूज के लिए जुड़े रहें ‘मगध लाइव’ के साथ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |