मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

BREAKING: सिंधुगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

On: Friday, May 15, 2026 6:31 PM

सिंधुगढ़ (गया): गया जिले के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के ढेलवा टांड़ गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक चार साल की विवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतका की पहचान नीतू कुमारी (पति रुपेश यादव) के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही मृतका के मायके वालों में कोहराम मचा है और उन्होंने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, नीतू कुमारी की शादी चार साल पहले रुपेश यादव के साथ हुई थी। उनका एक साल का मासूम बेटा भी है, जिसके सिर से अब मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। मृतका के पिता बिंदेश्वर यादव, जो गुरपा थाना क्षेत्र के मोचारक गांव के रहने वाले हैं, ने बताया कि उनकी बेटी महज दो दिन पहले ही मायके से अपने ससुराल ढेलवा टांड़ आई थी।
मृतका के पिता और भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास और ननद उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करती थीं और अक्सर घर में झगड़ा होता रहता था। मृतका के पति  पति रुपेश फिलहाल मुंबई में है।

पुलिस की कार्रवाई और बयान

सूचना मिलते ही सिंधुगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया है। थाना अध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन (FIR) प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते ही विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |