वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231015-WA0252-1024x461.jpg)
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/10/image_editor_output_image728997234-1697368501861.jpg)
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/10/image_editor_output_image-1304394536-1697368480081-1024x461.jpg)
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231015-WA0259-1024x576.jpg)
गया जिले के बाराचट्टी में जीटी रोड के किनारे डीजल और सरिया लदे वाहनों से चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी की है। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शेरघाटी डीएसपी ने बताया कि बाराचट्टी के कहूदाग में एक लंबू होटल में टीम ने पहले छापेमारी की। यहां से आठ ड्रम डीजल, कटिंग मोटर एवं एक पिकअप वैन जब्त किया गया है। सूचना मिल रही थी ईंधन ढुलाई करने वाले वाहनों से डीजल की बड़े पैमाने पर चोरी की जा रही है। इस सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद टीम ने दूसरी कार्रवाई कहूदाग में ही संचालित गोपी होटल में छापेमारी की गई। जहां एक ट्रक पर लदे सरिया को काटा जा रहा था। उन्होंने बताया कटिंग किया गया भारी मात्रा में सरिया बरामद किया गया है। इन दोनों कार्रवाई में अलग अलग मामला दर्ज कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।