मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में बालू माफिया का तांडव: बालू घाट पर चली गोली, एक की मौत

On: Wednesday, October 16, 2024 9:26 PM

गया: बुधवार शाम को बुनियादगंज थाना क्षेत्र के शादीपुर स्थित मारुति ट्रेडिंग कंपनी के बालू घाट पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शादीपुर निवासी वासुदेव यादव के 30 वर्षीय बेटे सुजय यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालू तस्करी रोकने को लेकर दोपहर में बालू तस्कर और कंपनी के स्टाफ के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। शाम को आक्रोशित बालू तस्करों के गुट ने घाट पर पहुंचकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने मुंशी को लक्ष्य कर एक के बाद एक दो गोली दागीं, जो उसके गले और सीने में लगीं। गंभीर रूप से घायल सुजय को तत्काल मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुनील कुमार पाण्डेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

वहीं इस घटना के संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया की थानाध्यक्ष, बुनियादगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि शादीपुर गांव में फल्गु नदी के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। जिनका ईलाज के क्रम में देहांत हो गया है। जिसके बाद FSL एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। वरीय पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर गए हुए है। उन्होंने कहा कि इस मामले का सूक्ष्मता से अनुश्रवण किया जा रहा है। इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में बुनियादगंज थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी द्वारा घाट पर जाने के लिए रास्ता बनाया जा रहा था, जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे। घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि संभावित हमलावर फरार हो गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में भी चाकूबाजी मामले में जेल जा चुका है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाई रखी जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |